बॉक्स ऑफिस में हनुमान अंश की लगातार हो रही कमाई, विदेशों में भी हनुमान अंश कर रही है करोड़ों की कमाई

इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश लगातार सिनेमा घरों में इतिहास रच रही है, 38 वें दिन यानी छठे रविवार को भी सिनेमा घरों में हनुमान अंश देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने 38 वें दिन वह कमाई की है जो भारतीय फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल पुष्पा टू और धुरंधर टू जैसी फिल्में भी नहीं कर पाए.
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 15 Sep 2026, 07:04 AM IST | 1 min read
बॉक्स ऑफिस में हनुमान अंश की लगातार हो रही कमाई, विदेशों में भी हनुमान अंश कर रही है करोड़ों की कमाई
Share:

इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश लगातार सिनेमा घरों में इतिहास रच रही है, 38 वें दिन यानी छठे रविवार को भी सिनेमा घरों में हनुमान अंश देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने 38 वें दिन वह कमाई की है जो भारतीय फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल पुष्पा टू और धुरंधर टू जैसी फिल्में भी नहीं कर पाए.

अगर यहां उन फिल्मों की बात करें तो जिसने धीमी रिलीज के बाद तेज रफ्तार पकड़ी उसकी तुलना में हनुमान अंश का जवाब नहीं है, आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया है इस वक्त अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान से लेकर पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर तक को बुरी तरीके से पछाड़ डाला है.

यहां यह भी याद दिला दें कि 11 अगस्त को ही हनुमान अंश भारत से बाहर भी रिलीज हुई है विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मां की मृत्यु के बाद शोक में डूबे युवा लक्ष्मी नारायण की कहानी है जो ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है फिल्म महज ₹2 करोड़ के बजट से बनाई गई थी और यह 7 अगस्त को भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सामान्य शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती गई.

हालांकि दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली, इन फैक्ट बताया जाता है कि आठवें दिन यह फिल्म फ्लॉप करार दे गई थी लेकिन फिर वह हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था.

क्या है हनुमान अंश की कहानी 

इस फिल्म में शोभिनो भूमिका में है उनके साथ विहान सेठगे सहित अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं नीम करोली बाबा का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था 1973 में उनका निधन हुआ, कम उम्र में उनका विवाह हुआ था बाद में वह सन्यासी बन गए.

हनुमान अंश विदेशों में भी कर रही कमाई 

रिपोर्ट के माने तो हनुमान अंश ने लगातार अपनी बंपर कमाई कर रही है ₹2 करोड़ के खर्च में बनी इस फिल्म ने 38 दिनों में 214 करोड़ से ज्यादा की राशि कमाई है वहीं विदेशों में बात करें तो अब तक ₹5 करोड़ से ज्यादा की कमाई विदेशों में भी हो चुकी है फिल्म ने वर्ल्ड वाइड अब तक 268 करोड़ की बंपर कलेक्शन दिया है.

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)