सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा जो कि कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी, जिसका नाम प्रियंका प्रजापति बताया जा रहा है। प्रियंका सरई के सरकारी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी और स्कूल पढ़ने के लिए गई थी लेकिन शनिवार को स्कूल जाने के बाद वह गायब, वापस घर नहीं पहुंची।
शनिवार शाम जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई , पुलिस टीम तत्काल पास इलाकों में मासूम छात्रा की तलाश की, बावजूद उसका कोई भी सुराग नहीं मिला और आज रविवार को फिर एक सर्च ऑपरेशन में उसका शव एक नाले में फंसा हुआ मिला।
घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरई चिकित्सालय में पहुंचाया, छात्रा को घर पहुंचने के लिए हर दिन इस नाले को पार करना पड़ता था बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोई भी रुचि नाले बनवाने को लेकर नहीं दिखाई, शनिवार को क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण नाले का पानी काफी तेज के साथ बह रहा था.
सरई थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि अभी जांच में मामला हादसे का लग रहा है और यह हादसा पानी के तेज बहाव के कारण हो सकता है हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
उधर घटना के बाद स्थानीय लोग काफी नाराज हैं उन्होंने बताया कि अगर यहां पक्की सड़क और पुल होता तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही और मामले की जांच की बात कर रही।
Comments (0)