रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स टीआई बनकर करोड़ों की ठगी, महिला हुई गिरफ्तार

रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स टीआई बनकर करोड़ों की ठगी, महिला हुई गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Sep 2026, 03:22 PM IST | 1 min read
रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स टीआई बनकर करोड़ों की ठगी, महिला हुई गिरफ्तार
Share:

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से खबर है जहां एक महिला खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी से करोड़ों रुपए हड़प लिए। माडक चौक थाना पुलिस ने करीब 35 वर्षीय महिला सपना ठाकुर को इस पूरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने फरियादी रुपेश चरपोट के पुराने कोर्ट केस बंद करने और रकम रिकवर करवाने का धांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहाना से करीब ₹3 करोड़ 45 लाख की रकम वसूल ली। 

फरियादी ने बताया कि महिला ने करीब ₹70 लाख नगद, ₹22 लाख आरटीजीएस, पेट्रोल पंप के नाम पर ₹35 लाख और लोन चुकाने के नाम पर लगभग ₹20 लाख लिए। इसके अलावा बेटी की शादी के लिए रखे करीब 105 ग्राम सोने के जेवर भी लिया है। 

आरोप है कि महिला ने फरियादी के प्लाट और मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली। मकान पर ताला लगवा दिया। मोबाइल फोन फॉर्मेट करवाकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया गया था। रकम व संपत्ति वापस मांगने पर महिला द्वारा खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बताकर जान से मारने, एमडी ड्रग्स रखकर एनडीपीएस मामले में फंसाने और बेटी का रिश्ता तुड़वाने की धमकी देने का भी आरोप है। 

माड़क चौक थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)