स्कूल टीचर ने मासूम को मारा थप्पड़, मौके पर ही बच्चे ने तोड़ा दम

पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि टीचर ने थप्पड़ मारा और उसके बाद ही मासूम बच्चे की मौत हो गई, मृतक बच्चे का नाम प्रणय तेजा बताया जा रहा है। विद्यालय का नाम लिटिल गार्डन स्कूल है जो की कक्षा यूकेजी में मासूम पढ़ता था, हालांकि घटना के बाद उपचार हेतु मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Vijay

Vijay

20 Aug 2026 1 min read
Text Size:
स्कूल टीचर ने मासूम को मारा थप्पड़, मौके पर ही बच्चे ने तोड़ा दम
Share:

एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है जहां गुरुवार को टीचर के थप्पड़ से एक  6 साल के बच्चे मासूम की मौत हो गई। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टीचर के एक झापड़  के बाद बच्चा टीचर के ही गोद में गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला विशाखा पटनम का है। 

पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि टीचर ने थप्पड़ मारा और उसके बाद ही मासूम बच्चे की मौत हो गई, मृतक बच्चे का नाम प्रणय तेजा बताया जा रहा है। विद्यालय का नाम लिटिल गार्डन स्कूल है जो की कक्षा यूकेजी में मासूम पढ़ता था, हालांकि घटना के बाद उपचार हेतु मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वीडियो आया सामने, पुलिस करेगी जांच

इस घटना का अब सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि महिला टीचर के एक थप्पड़  के बाद बच्चा टीचर के ही गोद में गिर गया,  घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस में भी हुई है। पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच भी शुरू कर दी है।  पुलिस यह भी देख रही है कि क्या बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं।  फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

Comments (0)