पत्नी ने पति के साथ की रात भर हैवानियत, चारपाई में बांधकर लगा दिया करंट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक संजीव तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने बिजली करंट के झटके भी लगाए, घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दिया। 

Vijay

Vijay

07 Jul 2026 1 min read
Text Size:
पत्नी ने पति के साथ की रात भर हैवानियत, चारपाई में बांधकर लगा दिया करंट
Share:
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से खबर है जहां पत्नी की प्रताड़ना और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है की पत्नी ने पति को रात भर खाट पर बांध कर बेरहमी से मारपीट और फिर बिजली का करंट भी लगाया है।  पति गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। 
 
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव का है, जहां पुलिस को डायल 112 के माध्यम से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है, जब उसका बयान लिया गया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। 
 
पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार 
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक संजीव तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, अस्पताल में संजीव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चारपाई में बांधकर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने बिजली करंट के झटके भी लगाए, घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके भाई ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दिया। 
 
इस पूरे मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, युवक की पहचान संजीव तिवारी के नाम पर हुई है जिसने यह बताया कि उसकी पत्नी ने उसको बंधक बनाकर पहले मारपीट की इसके बाद करंट के झटके भी दिए। घटना की जानकारी जैसे पुलिस को लगी तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया है। इसके बाद बयान भी दर्ज किए गए, तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है कि आखिर किस वजह के कारण पत्नी अपने ही पति को प्रताड़ित कर रही थी।
 
Comments (0)