सिंगरौली जिले में थाना प्रभारी में हुआ बदलाव, देखे लिस्ट
Vijay
21 Aug 2026
•
1 min read
Text Size:
सिंगरौली जिले से बड़ी खबर है यहां पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने थाना जियावान में नया थाना प्रभारी को नियुक्त किया है। बता दे की निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा जो कि वर्तमान समय में रक्षित केंद्र सिंगरौली में पदस्थ है उनकी नवीन पदस्थापना थाना प्रभारी के रूप में जियावन की गई है। वहीं उपनिरीक्षक आरके वर्मा जो की मौजूदा समय में थाना चितरंगी में पदस्थ है उनको चौकी प्रभारी नौड़ीहवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक उग्रभान वर्मा जो कि रक्षित केंद्र सिंगरौली में पदस्थ हैं उनको थाना चितरंगी में पदस्थापना की गई । वहीं अभी भी कई ऐसे चौकी हैं जहां बिना प्रभारी के ही चौकिया चल रही है।
Related Story
मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत