मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत
श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर गए थे, अचानक भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं।
Vijay
बिहार के लखीसराय में सोमवार को श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर गए थे, अचानक भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई।
23 से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
यह पूरा घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया, जिसके बाद अफवाह फैल गई की बिजली की चालू लाइन गिर गया है,
जबकि वह सिर्फ एक केवल वायर था, पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव अचानक महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिसके कारण वह एक दूसरे पर गिरती गई फिलहाल अब तक मृतकों में चार की पहचान कर ली गई है। इसमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी शामिल है।
