युवक ने इंस्टाग्राम में ज्यादा व्यू पाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से कराया कार में 3400 किस, रातों-रात हो गया वायरल

Vijay

Vijay

25 Aug 2026 1 min read
Text Size:
युवक ने इंस्टाग्राम में ज्यादा व्यू पाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से कराया कार में 3400 किस, रातों-रात हो गया वायरल
Share:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खबर है जहां सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यू पाने के लिए एक युवक ने अपनी ही कार को किसिंग कार बना दिया। युवक की महिला मित्र ने पूरे कार की बॉडी पर लगभग 3400 किस किये है, जिसके कारण जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। फिलहाल इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन में आई और 5500 का जुर्माना भी लगाया है।

इसके बाद युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड किया है और यह रील अब तेजी से वायरल हो रही है । एक दिन में लगभग 55 लाख व्यूज भी युवक को मिले, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5500 का चालान भी काटा है।

पुलिस के अनुसार वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दिखाई दे रही थी, कार की बॉडी पर लिपस्टिक के निशान थे, पुलिस ने वीडियो को आधार मानते हुए पहले कार की पहचान शुरू की और इसके बाद कार को पकड़ कर चालान भी काटा है। 

कार पर लिपस्टिक के 3400 निशान 

ग्वालियर पुलिस के अनुसार कार क्रमांक एमपी 07 सीसी 9452 को थाने लेकर आए, उसके मालिक आदित्य सिकरवार से पूछताछ भी की गई। आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और कार की बॉडी पर लगी लिपस्टिक निशान को पानी से साफ कर दिया। यातायात पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले कर नंबर एमपी 07 CC 9452 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वीडियो में कार तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी तो कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान थे। 

युवक ने खुद लिपस्टिक को किया साफ 

पुलिस ने कार मलिक आदित्य सिकरवार को थाने बुलाया और फिर पूछताछ की, पुलिस के अनुसार आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की, इसके बाद खुद कार की बॉडी पर लगे हुए लिपस्टिक के निशान को मिटाया है। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि कार मलिक आदित्य सिकरवार ने स्वीकार किया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है और उसने इंस्टाग्राम पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए अपने पूरे कार को लिपस्टिक के रंग से रंग दिया। आदित्य के मुताबिक उसे उम्मीद थी की वीडियो ज्यादा वायरल होगा और ऐसा ही हुआ, एक दिन में लगभग आदित्य को 55 लाख व्यूज भी मिले हैं।

Comments (0)