गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह का इलाज के दौरान निधन, पुलिस महके में शोक

Vijay

Vijay

23 Aug 2026 1 min read
Text Size:
गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह का इलाज के दौरान निधन, पुलिस महके में शोक
Share:

खबर सिंगरौली जिले के गोरबी से है जहां गोरबी चौकी में पदस्थ उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह जिन्हें लोकप्रियता के रूप में सीआईडी के नाम से भी जाना जाता था,  इनका बीते रात निधन हो गया है, इनके निधन से पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्र प्रताप सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, इनका उपचार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चल रहा था, जहां डॉक्टर ने पूरी कोशिश के साथ इलाज कर रहे थे बावजूद अचानक इनका निधन हो गया। 

रुद्र प्रताप सिंह की उनके कार्यशैली के नाम से क्षेत्र के लोग काफी संतुष्ट थे, यह शानदार पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे इसके अलावा इन्होंने अपने सेवा काल के दौरान कई जटिल मामलों का भी खुलासा किया,  वर्तमान में गोरवी चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, उनके निधन की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियो तथा क्षेत्र के नागरिकों में शोक की लहर फैल गई, उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाना है।

Comments (0)