देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म
एक विवाहित महिला के साथ उसके सगे देवर ने दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया । जब इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने सास ससुर को बताई तो सास ससुर ने भी उसे मर्यादा को ध्यान में रखकर चुप कर दिया।
Vijay
01 Jul 2026
•
1 min read
Text Size:
मध्य प्रदेश के हरदा जिले से खबर है जहां रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। अब पारिवारिक सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां एक विवाहित महिला के साथ उसके सगे देवर ने दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया । जब इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने सास ससुर को बताई तो सास ससुर ने भी उसे मर्यादा को ध्यान में रखकर चुप कर दिया। फिलहाल काफी परेशान होने के बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और देवर पति सास ससुर के खिलाफ शिकायत किया। पुलिस ने देवर पति सास ससुर समेत चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह पूरी घटना हरदा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मैं जब अकेली थी तो अकेलेपन का फायदा उठाकर मेरा देवर उसके साथ तब जबरन दुष्कर्म कर दिया। जब इस बात का विरोध किया तो सास ससुर ने भी अपना मुंह बंद करने की धमकी दे दी। पीड़िता जैसे तैसे पुलिस के पास पहुंची और अपने ऊपर पति सास ससुर और देवर के द्वारा हुई घटना को बता दिया। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि देवर के इस घटना के बाद भी सास ससुर पति ने पीड़िता की आवाज को दबाने में जुटे थे, वहीं जैसे इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तत्काल पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस पूछताछ भी कर रही है।