परिजनों का आरोप - बेटे के साथ हुई मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
Vijay
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम दूधमनिया में मारपीट की घटना के बाद युवक की मौत हो गई, मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नाम जद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने एवं परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत पत्र लिखा है कि 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10:00 बजे गांव के ही पंकज सिंह उनके पुत्र को घूमाने के बहाने चार पहिया वाहन में ले गए थे और उसी रात करीब 1:00 बजे गंभीर हालत में युवक को घर छोड़कर चले गए और परिजनों से बताया कि वह गिर गया है
जिसके कारण उसको चोट आई है और तत्काल युवक को नेहरू चिकित्सालय जयंत में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया था। जहां से उसे बनारस के लिए रेफर कर दिया गया, लगातार चले लंबे इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई । घटना के बाद जयंत चौकी में शिकायत की गई थी बावजूद पुलिस ने अब तक कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं की है। फरियादी का कहना है कि दबंग लोग परेशान कर रहे हैं उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों का नाम देते हुए कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है।