4 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला CRPF जवान गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक घटना 14 अगस्त की है रात को बच्ची घर से बाहर गई थी, रात करीब 9:00 बजे वह रोते हुए वापस लौटी और मां को पूरी घटना बताई । इसके बाद 15 अगस्त को मझौली थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Vijay

Vijay

17 Aug 2026 1 min read
Text Size:
4 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला CRPF जवान गिरफ्तार
Share:

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां सीधी जिले के 4 साल की मासूम बच्ची के साथ सीआरपीएफ के 59 वर्षीय जवान ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। फिलहाल घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 14 अगस्त की है रात को बच्ची घर से बाहर गई थी, रात करीब 9:00 बजे वह रोते हुए वापस लौटी और मां को पूरी घटना बताई । इसके बाद 15 अगस्त को मझौली थाने में मामला दर्ज कराया गया। बच्ची का स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल भी कराया गया, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अलग-अलग टीम में बनाकर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।  आरोपी करीब गांव से 20 किलोमीटर दूर सुनसान जंगल पर मिला, जहां पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल मझौली पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया की विवेचना और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया, पुलिस के अनुसार आरोपी की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है वह 1 अगस्त को 20 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था, उसकी उम्र करीब 59 साल है और अगले साल हुए रिटायर्ड होने वाला था। वही मासूम पीढ़ित के माता-पिता गरीब मजदूर है, मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं बच्ची उनकी पहली संतान है।

Comments (0)