प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर के सामने चढ़ाते हैं लड्डू, जानिए वजह
अभिनेता ने कहा कि मैं हमेशा से नरेंद्र मोदी जी काबहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं मैं बेहतर नेता की बात कर रहा हूं ।
Vijay
28 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
सुनील शेट्टी हाल ही के दिनों में वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चाओं में है । फिल्म रिलीज भी हो गई है कमाई भी बेहतर कर रही है। इस बीच उनका एक बयान चर्चाओं में है। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी नातिन हर दिन सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तस्वीर के सामने लड्डू चढ़ाती हैं, उन्होंने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उनकी नातिन की पहली मुलाकात नरेंद्र मोदी से हवाई अड्डे पर हुई थी, तब से वह बहुत प्रभावित है।
अभिनेता ने कहा कि मैं हमेशा से नरेंद्र मोदी जी काबहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं मैं बेहतर नेता की बात कर रहा हूं ।
सुनील शेट्टी ने बताया कि मेरी नातिन 15 महीने की है और एक बार उसकी आया ने हवाई अड्डे पर नरेंद्र मोदी जी के बारे में बताया था, तब से वह हर सुबह साइ बाबा की किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी है, वह उस तस्वीर को खोलती है और कहती है मोदी जी... वह गणपत जी की मूर्ति से लड्डू लेकर आती है और उन्हें खिलाती है... मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा है ना ही उसके माता-पिता ने कहा है मोदी जी में कुछ खास बात है और कुछ जादूई बात है।