SATNA - जिला अस्पताल में 7 माह की गर्भवती ने 3 बेटियों को दिया जन्म
खास बात यह रही कि तीनों शिशुओं का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। समय से पूर्व जन्म लेने और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
Vijay
26 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
SATNA - जिला अस्पताल में बुधवार देर रात एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया।
खास बात यह रही कि तीनों शिशुओं का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। समय से पूर्व जन्म लेने और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
Related Story
बुजुर्ग को पुलिसकर्मी ने मारा, हुई मौत
जानकारी के अनुसार रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत पति दिवाकर साकेत को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था।