भाजपा विधायक ने बोला - लाडली बहन योजना बंद कर दें क्या? जानिए पूरा मामला
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 जून का है लेकिन अब सामने आया है. इसके बाद ही राजनीति में भी हलचल हो रही है. वायरल वीडियो क्लिप 6 सेकंड की है जिसमें साफ तौर पर मीना सिंह बोल रही हैं की लाडली बहन योजना बंद कर दें क्या?
Vijay
09 Jul 2026
•
1 min read
Text Size:
मध्य प्रदेश के राजनीति में एक नया उबाल आ गया, क्योंकि भाजपा विधायक मीना सिंह ने एक सभा में जाकर यह बयान दे दिया की लाडली बहन योजना बंद करवा दें क्या? यह पूरा मामला उमरिया जिले का है जहां पूर्व मंत्री मीना सिंह एक सरकारी कार्यक्रम में मंच पर पहुंची थी, वह मंच से भारत माता के नारे लगवा रही थी.
इस दौरान सामने कुछ बैठी महिलाएं भारत माता की जय बोलने में थोड़ी सी देर कर दी और महिलाओं ने नारा नहीं लगा, इसी पर मीना सिंह महिलाओं से नाराज हो गई, उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं क्यों नहीं बोल रही, इसके बाद उन्होंने कहा की लाडली बहन योजना बंद करना है क्या?
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 जून का है लेकिन अब सामने आया है. इसके बाद ही राजनीति में भी हलचल हो रही है. वायरल वीडियो क्लिप 6 सेकंड की है जिसमें साफ तौर पर मीना सिंह बोल रही हैं की लाडली बहन योजना बंद कर दें क्या?
हालांकि कांग्रेस ने उनके बयान को दूसरे राजनीतिक भाव से लिया है, उन्होंने यह कहा है कि देखिए बीजेपी विधायक के साथ कोई ना बोले तो यह माता बहनों के योजनाएं बंद करने में पीछे भी नहीं रहती है, कोई पहला मामला नहीं है जब मीना सिंह ने इस तरह का बयान दिया हैं, इसके पहले भी कई अन्य मंत्री, सांसद भी इस तरह के बयान बाजी में भी फंस चुके हैं।