गर्भ में बेटा-बेटी की जांच का सौदा करने व अधारताल थाना क्षेत्र वाले 2 डॉक्टर व नर्स पर एफआईआर दर्ज, सोनोग्राफी सेंटर सील
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर सोमवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों सेंटरों में संयुक्त रूप से छापामारी कर उन्हें सील कर दिया था। छापे के दौरान दोनों सेंटरों से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, सोनोग्राफी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गये थे जो जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गये हैं।दस्तावेजों की जांच में खुलासा
Vijay
जबलपुर - ओमती व अधारताल थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला के भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले दो सोनोग्राफी सेंटर सील किए गए थे। मंगलवार को मालवीय चौक स्थित आरके डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी कलर डॉप्लर सेंटर के संचालक डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, अधारताल स्थित सरल सोनोग्राफी एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सेंटर के संचालक डॉ. सतीश अग्रवाल, स्टाफ नर्स खुशी उर्फ अनीता उर्फ डाली के खिलाफ मंगलवार की रात ओमती थाने में एफआईआर दर्ज की गई। है।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर सोमवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों सेंटरों में संयुक्त रूप से छापामारी कर उन्हें सील कर दिया था। छापे के दौरान दोनों सेंटरों से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, सोनोग्राफी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गये थे जो जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गये हैं।दस्तावेजों की जांच में खुलासा
छापे के दौरान दोनों सेंटरों से जब्त दस्तावेजों की जांच में खुलासा हुआ कि डॉ. राजेंद्र अग्रवाल द्वारा पहला सेंटर मालवीय चौक पर और दूसरा अधारताल में खोला गया था। एक सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण और दूसरे में गर्भपात कराया जाता था। कई बार तो गर्भपात कराने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूल किए जाते थे।
सरल सोनोग्राफी सेंटर से जब्त किए दस्तावेज
उधर अधारताल स्थित सरल सोनोग्राफी, एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सेंटर को भी सील किया गया था। यहां भी मंगलवार को प्रशासन की टीम पहुंची। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद दस्तावेज, रजिस्टर, मरीजों की रिपोट्र्स और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है। कार्रवाई के दौरान पीसीपीएनडीटी समिति के पदाधिकारी, अधारताल थाना प्रभारी, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
ऑपरेशन गरिमा के तहत लिंग भ्रूण परीक्षण किए जाने की सूचना पर दो सेंटरों को सील किया गया था। उस मामले में सेंटर संचालित करने वाले दो डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अनु बेनीवाल, एएसपी