चौथी शादी करने पत्नी ने पति को प्रेमी से मौत के घाट उतरवाया, तीन लोग गिरफ्तार

जांच में पता चला कि सरोज की पहले भी दो शादियां हो चुकी थीं। एक साल पहले ही तुलसीराम से तीसरा विवाह किया था। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना हुआ था। पुलिस पूछताछ की तो सरोज टूट गई और उसने महेंद्र मेहरा से संबंध स्वीकारते हुए तुलसीराम की हत्या की साजिश की बात बयां कर दी। पुलिस ने सरोज के प्रेमी महेंद्र और उसके साथी विष्णु को भी हिरासत में ले लिया।

Vijay

Vijay

03 Jul 2026 1 min read
Text Size:
चौथी शादी करने पत्नी ने पति को प्रेमी से मौत के घाट उतरवाया, तीन लोग गिरफ्तार
Share:

नरसिंहपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला ने चौथी शादी करने के लिए अपने पति को प्रेमी के हाथों मौत के घाट उतरवा दिया। 30 जून को एनएच-44 के पास झाड़ियों में एक शव मिला था।

मृतक की पहचान तुलसीराम मेहरा के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मामले का खुलासा किया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई, जो उसके शहर से लगे नकटुआ गांव स्थित घर पहुंची।

आस-पड़ोस व मृतक के मूल निवास बहोरीपार गांव में लोगों से पूछने पर पता चला कि तुलसीराम व उसकी पत्नी सरोज के बीच पारिवारिक एवं चरित्र संबंधी शंका को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जांच में पता चला कि सरोज की पहले भी दो शादियां हो चुकी थीं। एक साल पहले ही तुलसीराम से तीसरा विवाह किया था। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना हुआ था। पुलिस पूछताछ की तो सरोज टूट गई और उसने महेंद्र मेहरा से संबंध स्वीकारते हुए तुलसीराम की हत्या की साजिश की बात बयां कर दी। पुलिस ने सरोज के प्रेमी महेंद्र और उसके साथी विष्णु को भी हिरासत में ले लिया।

आरोपियों ने बताया कि योजना बनाकर विष्णु रजक तुलसीराम को शराब पीने के बहाने वारूरेवा नदी पुल के पास ले गया। कुछ देर बाद महेंद्र भी वहां पहुंचा। यहां दोनों ने रस्सी से बाद में शव झाड़ियों में फेंक दिया।

 

 

Comments (0)