दिखा रहा था सोशल मीडिया पर स्टंट, पुलिस ने पकड़ा तो मांगने लगा माफी, देखे वीडियो
Vijay
सिंगरौली जिले में कई सारे बाइकर्स हैं जो की लगातार स्टंट करते हुए आपको बाजार गली चौराहा पर दिख जाएंगे, ताजा मामला सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में आया है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने में आया कि युवक द्वारा रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार में भीड़भाड़ जगह पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, वीडियो सामने आते ही जियावन थाना पुलिस ने तत्काल युवक को पहले चिन्हित किया, इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई है। युवक को समझाइए दी गई की सड़क में रोड, टनल, बाजार या किसी भी समय स्टंट ना करें। स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए यह घातक हो सकता है । स्वयं तो चोट लगेगी राहगीर, बच्चों, बुजुर्गों को भी चोट लगने का खतरा बन सकता है। युवक ने माफी मांगी और बताया कि अब ऐसे खतरनाक स्टंट नहीं करूंगा और कभी वीडियो नहीं बनाऊंगा। इस पूरे कार्यवाही में जियावान थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, प्रधान रक्षक रमेश चंदन, आरक्षक दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।