मोबाइल हैक कर रिटायर्ड कर्मी के खाते से निकाले पौने 4 लाख

जबलपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर खाते से पौने 4 लाख रुपए निकाल लिए गए। वृद्ध की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उस आधार पर आरोपी की तलाश है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 12:52 PM IST | 1 min read
मोबाइल हैक कर रिटायर्ड कर्मी के खाते से निकाले पौने 4 लाख
Share:

जबलपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर खाते से पौने 4 लाख रुपए निकाल लिए गए। वृद्ध की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उस आधार पर आरोपी की तलाश है।

जगदम्बा कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 12 सितम्बर को फेसबुक देखने के दौरान एक विज्ञापन देखा। जिसमें सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड बनाने और कार्ड बनने से होने वाले फायदे की जानकारी थी।

विज्ञापन पर क्लिक करने के जॉब के बाद अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर कार्ड यूनिट का होना बताया बातों में उलझाकर उसने कहा कि कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और 5 मिनिट में वह जानकारी देगा।

उसने मोबाइल को होल्ड कराया, फिर कुछ देर बाद बात बंद हो गई। उसके बाद 14 सितम्बर को वृद्ध एटीएम से पैसे निकालने गया तो खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी लगी। बैंक से पता चला कि खाते से 5 बार में कुल 3 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

साइबर ठगी का मामला दर्ज

कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक युवती ठगी का शिकार हुई, चेरीताल निवासी निशा रैदास उम्र 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने ग्रो इंडिया कंपनी में ऑनलाइन जॉब के लिए एप्लाई किया था। कंपनी की तरफ से उसे जीमेल आईडी पर जॉब के लिए मैसेज आया और 8 सौ डाटा एंट्री करने पर 32 हजार रुपये मिलना बताया गया। उसके बाद डाटा फीड करने व आईडी लॉगिन करने में खामी बताकर उससे 31 हजार रुपये जमा करवा लिए ।

मोबाइल हैक कर निकाली रकम -

अधारताल थाने में न्यू कंचनपुर निवासी सुजाता विश्वकर्मा ( 44 ) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से कुल 35 हजार 249 रुपये निकाल लिए। मामला दर्ज कर पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उस आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)