पीरियड आने से कुछ दिन पहले शरीर और मूड में बदलाव होना महिलाओं के लिए आम बात है। ऐसा कुछ महिलाओं में पीरियड की डेट आने से पहले होता है तो और कुछ महिलाओं को यह लक्षण एक से दो हफ्ते पहले ही महसूस होने होने लगते हैं। इन्हें PMS कहा जाता है, लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि पीरियड से पहले होने वाला हर बदलाव PMS नहीं होता।
कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जिन्हें अक्सर महिलाएं PMS से जोड़कर देख लेती हैं लेकिन किसी स्वास्थ्य समस्या की तरफ भी यह इशारा हो सकता है। चलिए आज हम एक्सपर्ट से जानते हैं कि कब यह आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।

क्या होते हैं PMS ?
PMS के लक्षण आमतौर पर पीरियड शुरू होने से करीब एक-दो हफ्ते पहले दिखाई देते हैं और पीरियड शुरू होने के बाद कम होने लगते हैं। इसके समान लक्षणों में लक्षणों में पेट फूलना, हल्का पेट दर्द, सिर दर्द, ब्रेस्ट पेन, सेंसिटिविटी, थकान, नींद में बदलाव भी शामिल है। कुछ महिलाओं को इस दौरान मीठा या नमकीन खाने की भी इच्छा हो सकती है। अगर यह लक्षण एक महीने एक समान पैटर्न में आते हैं और पीरियड शुरू होने के बाद ठीक हो जाते हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

किन वार्निंग साइन को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?
पीरियड आने से पहले नजरअंदाज करने वाले कुछ ऐसे भी लक्षण हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों को लक्षणों के लिए तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेना चाहिए। अगर आपको पीरियड से पहले बहुत अधिक मूड स्विंग होते हैं, कई बार आपके लिए अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है या आप रोजमर्रा के कामों को करने में भी परेशान महसूस करती हैं तो इसे PMS मानकर सहन सहना नहीं चाहिए।
इसके अलावा पीरियड में बहुत तेज या लगातार पेल्विक दर्द या किसी अन्य हेल्थ कंडीशन से भी जुड़ा हो सकता है। अगर हर महीने पीरियड से पहले आपको तेज गुस्सा, एंजाइटी या डिप्रेशन महसूस हो रहा है तो इसके लिए आपको एक्सपर्ट से सलाह भी लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपको पीरियड से पहले ब्रेस्ट में कोई गांठ नजर आए तो और जो बाद में सही ना हो, इसे भी नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और समय पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।

कब जरूरी है डॉक्टर से मिलना?
अगर पीरियड से पहले नजर आने वाले लक्षण लगातार बढ़ रहे हैं और आपकी समस्या जिंदगी को प्रभावित कर रही है तो तत्काल ही डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा पीरियड से बहुत ज्यादा दर्द, हैवी ब्लीडिंग या चक्कर आना सही नहीं है। इसके लिए भी आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
Comments (0)