यूपी के नोएडा से खबर है जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट स्लीपर आग के हवाले हो गई। हादसे में नौ यात्री जिंदा जल गए। इनमें से आठ पुरुष और एक महिला है।
बस में कुल 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। शव पूरी तरीके से जल गए हैं जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल है।
हादसा बुधवार रात लगभग 11:00 से 12:00 बजे के बीच की है जहां जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर यह हादसा हुआ है। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से लगभग 9:00 बजे महोबा के लिए निकली थी। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में एसी में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगने की संभावना है।
हादसे की सूचना के बाद कुल पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची और 45 मिनट के अंदर आग बुझा ली। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला। रेस्क्यू करीब 2 घंटे तक चला है।
बस पूरी तरीके से जल गई है। हादसे के चलते दिल्ली आगरा लेन 2 घंटे तक बंद रही। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस मध्य प्रदेश की है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए तब उसने बस रोकी थी।

Comments (0)