लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश का हुआ एनकाउंटर

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, August 28, 2025 8:35 AM

लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश का हुआ एनकाउंटर
Google News
Follow Us

नई दिल्ली, 28 अगस्त: राजधानी दिल्ली में बीती रात अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं। न्यू अशोक नगर और केशवपुरम इलाके में हुई मुठभेड़ों में पुलिस ने खतरनाक गैंगों से जुड़े चार बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान दोनों घटनाओं में एक-एक अपराधी को गोली लगने की भी खबर है।

न्यू अशोक नगर: लॉरेंस गैंग के दो शूटर हत्थे चढ़े

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर न्यू अशोक नगर इलाके में सक्रिय होने वाले हैं। देर रात पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर आए कार्तिक जाखड़ और कविश ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कार्तिक को पैर में गोली लगी और दोनों बदमाश काबू कर लिए गए।

जांच में सामने आया है कि ये दोनों अपराधी विदेशी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में थे। पुलिस का मानना है कि इनका इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी और हत्याओं के लिए किया जा सकता था। दोनों पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं।

केशवपुरम: ‘गला घोटू’ गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

इसी रात दूसरी ओर उत्तर-पश्चिमी जिले की पुलिस ने केशवपुरम इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ की। पुलिस की गोलीबारी में कुख्यात बदमाश राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से उसका साथी रवि उर्फ गोटिया भी दबोच लिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार राजू पर हत्या, लूट और रंगदारी के 12 मामले दर्ज हैं, जबकि रवि चोरी से लेकर डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे सात संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। इस गिरोह को “गला घोटू गैंग” नाम से जाना जाता है, जो देर रात राहगीरों और टैक्सी चालकों को निशाना बनाता था।

लगातार अभियान में जुटी दिल्ली पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में संगठित अपराधियों की गतिविधियां बढ़ी हैं और इन्हें लेकर केंद्रीय एजेंसियां भी सतर्क हैं। स्पेशल सेल और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाइयों ने दो बड़ी आपराधिक नेटवर्क पर प्रहार किया है।

लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश का हुआ एनकाउंटर
लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश का हुआ एनकाउंटर

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment