Fake Currency Notes – खंडवा जिले में नकली नोटों का नेटवर्क, 19.87 लाख के नोट बरामद

By: शुलेखा साहू

On: Monday, November 3, 2025 6:46 AM

Fake Currency Notes -खंडवा जिले में नकली नोटों का नेटवर्क, 19.87 लाख के नोट बरामद
Google News
Follow Us

 Fake Currency Notes – खंडवा – खंडवा जिले के पेठिया गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क Fake Currency Notes बेनकाब हुआ है। गांव के इमाम बाड़े की पहली मंजिल पर रह रहे इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से पुलिस ने 19.87 लाख रुपए के नकली नोट Fake Currency Notes बरामद किए। तलाशी में दो मोबाइल फोन, कटर मशीन, सील और पेड भी मिले। जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला है।

गांव के मदरसे में पढ़ाता था। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मालेगांव में पुलिस ने जुबेर और उसके साथी नजीर अकरम अयूब अंसारी को पकड़ा था। जब ग्रामीणों ने उनका वीडियो देखा, तो उन्होंने इमाम को पहचान लिया और जावर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी अनिल सिंह चौहान और टीआई सुलोचना गहलोद की टीम ने दबिश देकर कमरे की तलाशी ली। वहां से बैग में नकली नोटों Fake Currency Notes के बंडल, एक प्रिंटर और नोट काटने की मशीन मिली। सभी नोट 500-500 रुपए के थे। ग्रामीणों ने बताया कि जुबेर पिछले 10 दिनों से लापता था।

12 हजार की नौकरी के दिखावे में छिपा धंधा

गांव के भाजपा नेता फाजिल पटेल ने बताया कि जुबेर तीन महीने पहले डोंगरी गांव से यहां आया था। उसे 12 हजार रुपए वेतन पर इमाम नियुक्त किया गया था। वह 10×20 फीट के कमरे में अकेला रहता। किसी को भीतर नहीं आने देता था। जांच में खुलासा हुआ कि वहीं उसने नकली नोट बनाने का कारखाना Fake Currency Notes तैयार किया था। वह 3 माह में में 17 बार गांव से बाहर गया। हर बार वह कहता कि “वालिद या अम्मी की तबीयत खराब है।

Fake Currency Notes -खंडवा जिले में नकली नोटों का नेटवर्क, 19.87 लाख के नोट बरामद
Fake Currency Notes -खंडवा जिले में नकली नोटों का नेटवर्क, 19.87 लाख के नोट बरामद

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे नाराज

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment