Singrauli : सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत एनटीपीसी के नहर के पास डैम में आज रिटायर्ड शिक्षक भुवनेश्वर प्रसाद पांडे का तैरता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
आपको बता दे की भुवनेश्वर प्रसाद पांडे जो की हरदी गांव के रहने वाले हैं 2 दिन से घर पर लापता थे परिजनों ने इस बात की सूचना कोतवाली थाने पुलिस में भी दर्ज करवाई थी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद उनका कोई पता नहीं चला, लेकिन आज जैसे ही जब ग्रामीण डैम के किनारे कुछ काम कर रहे थे तो अचानक एक तैरता हुआ शव ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना विंध्यनगर पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही विंध्य नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दि है।(Singrauli)








