Singrauli: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब घना कोहरा भी असर दिखाने लगा है। सोमवार सुबह सिंगरौली [ Singrauli ] में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिंगरौली [ Singrauli ] जिले में सर्द हवाओं के चलते आज कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक सिमट गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सिंगरौली [ Singrauli ] जिले में में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसम एक ओर जहां गेहूं और दलहन जैसी रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है,
वहीं दूसरी ओर आलू और सरसों जैसी फसलों में कीटों और रोगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। किसानों को इन फसलों के बचाव के लिए तुरंत उपाय करने की सलाह दी गई है। किसानों [ Singrauli ] के अनुसार, वर्तमान में पड़ रहा घना कोहरा फसलों में आवश्यक नमी बनाए रखता है। इससे पौधों को ठंडक और पर्याप्त नमी मिलती है, जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं। यह स्थिति रबी की अधिकांश फसलों के लिए अनुकूल मानी जा रही है।








