बच्ची से हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, January 18, 2026 7:20 AM

बच्ची से हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा
Google News
Follow Us

राजकोट । सात साल की बच्ची से रेप के मामले में गुजरात की राजकोट कोर्ट ने आलीराजपुर के युवक को फांसी की सजा सुनाई है। रेप के बाद युवक ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 5 इंच लंबी रॉड डाल दी थी। वारदात गत वर्ष 4 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और 4 दिनों में 8 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 12 जनवरी 2026 को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद राजकोट की विशेष अदालत को 15 जनवरी को सजा सुनानी थी, लेकिन

तारीख बदलकर 17 जनवरी कर दी गई। शनिवार को विशेष अदालत के न्यायाधीश वीए राणा ने आरोपी रामसिंह तेर सिंह डुडवा (30) के खिलाफ अंतिम फैसला देते हुए उसे मौत की सजा सुनाई।

4 दिसंबर को रेप हुआ था

दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे राजकोट जिले के अटकोट के पास कानपार गांव में पीड़िता अपने भाई- बहनों के साथ खेल रही थी। आरोपी रामसिंह मोटरसाइकिल पर आया और पीड़िता को उठाकर एक पेड़ के पास ले गया। बलात्कार किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

बच्ची से हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा
बच्ची से हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment