अमेठी एआरटीओ से अभद्रता, पुलिस ने पकड़ा वाहन

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, March 10, 2026 3:43 PM

Google News
Follow Us

अमेठी में ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ से कार सवार दबंगों ने जमकर अभद्रता की।एआरटीओ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी दबंग मौके से फरार हो गए। फिलहाल एआरटीओ ने एक ट्रक को पड़कर उसका 85 हजार 500 रुपए का चालान किया है।पुलिस द्वारा ट्रक को एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कार्यवाया दिया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र का है जहां एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी बीच एक ट्रक को उन्होंने ओवरलोड रुकवाया और उसे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ कांटा कराने के लिए गौरीगंज की तरफ ले जाने लगे तभी पीछे से कार सवार दबंग पहुंचे और जबरन ट्रक को एआरटीओ के कब्जे से मुक्त करवा कर अमेठी की तरफ भागने लगे।इसी बीच एआरटीओ ने अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई तो दबंग ट्रक को एक पेट्रोल पंप छोड़कर फरार हो गए।मौके पर पहुंचे एआरटीओ ने ट्रक पर 25 टन ओवरलोड पाया इसके बाद 85 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया।पुलिस की सख्ती के बाद ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया गया है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment