SINGRAULI – सिंगरौली जिले के सरई थाना निवास चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक की पत्नी एवं उसके आशिक ही हत्यारे निकले हैं ।
SINGRAULI – बताया जा रहा है कि 12 फरवरी 2026 को आरोपी पत्नी उमा वैश्य एवं मृतक की शादी हुई थी और पत्नी अपने पति के साथ कुछ सप्ताह गुजार कर अपने मायके चली आई थी आरोपी पत्नी की शादी से पहले उसके रिश्तेदार से ही उसका प्रेम संबंध था और लगातार मृतक उसकी प्रेम में बाधा बन रहा था।

जिसको रास्ते से हटाने को लेकर आरोपी पत्नी सहित उसके आशिक एवं उसके दोस्तों ने मिलकर 8 मार्च 2026 को हत्या कर दी । SINGRAULI पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक अजय कुमार बैस निवासी ग्राम खनतरा थाना मझौली जिला सीधी का शव रजनिया जंगल में उसकी मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था।
प्रारंभिक जांच में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच शुरू की और मृतक की पत्नी उमा वैश्य, उसके प्रेमी अमर बहादुर वैश्य और उनके साथी चंद्र प्रकाश वैश्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रचने और घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। SINGRAULI पुलिस के अनुसार,आरोपी पत्नी उमा वैश्य का अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था। इसी कारण पति अजय कुमार बैस रास्ते का कांटा बन रहा था। जिसके चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची और रजनिया जंगल में अजय कुमार बैस की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।








