कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस पति से कर रही पूछताछ

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, March 11, 2026 11:37 AM

Google News
Follow Us

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार में सोमवार शाम एक नवविवाहिता का तीन दिन पुराना  शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान नीलम साहू (28) के रूप में हुई है। वह वरुण विहार निवासी अकाउंटेंट विनय राठौर की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना है।
मृतका के भाई शुभम साहू, निवासी बर्रा विश्व बैंक एच-ब्लॉक, ने बताया कि नीलम ने 22 फरवरी 2025 को विनय राठौर से प्रेम विवाह किया था। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़े भी थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनय नीलम को किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करता था।
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को विनय ने नीलम की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद वह कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित अपने पैतृक गांव बुधौली में मकान निर्माण का बहाना बनाकर चला गया।
वहीं, हिरासत में लिए गए पति विनय राठौर का कहना है कि शनिवार और रविवार को उसने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को उसने पड़ोसी को घर भेजकर पत्नी से बात कराने के लिए कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था और घर से तेज बदबू आ रही थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment