कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर ममेरे भाई के साथ रहने पर अड़ गई। महाराजपुर थाने में करीब एक घंटे तक चली पंचायत के बाद भी महिला पति के साथ वापस जाने को तैयार नहीं हुई।
संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए। आरोप है कि मंगलवार को उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने ममेरे भाई के साथ रहने के लिए महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव चली गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को महाराजपुर थाने बुलाया। यहां करीब एक घंटे तक पंचायत चली। मायके पक्ष और महिला के भाइयों ने भी बच्चों की दुहाई देकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही और पति के साथ लौटने से इनकार कर दिया।
महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







