भारत
पन्ना में डायमंड की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 लाख कैरेट देश के उत्पादन में 90 % भागीदारी
जेम और इंडस्ट्रियल क्वालिटी के तकरीबन 1 अरब से 3.5 अरब वर्ष पुराने प्राकृतिक हीरों की दुनिया में पन्ना के हीरों की धाक है। यह देश का इकलौता सक्रिय हीरा उत्पादक क्षेत्र है। अकेले पन्ना जिले में डायमंड का वार्षिक उत्पादन लगभग 1 लाख कैरेट है। यानि देश के कुल हीरा उत्पादन में पन्ना की भागीदारी 90 फीसदी है। इतना ही नही एशिया की एक मात्र मैकेनाइज्ड डायमंड माइंस भी यहीं मझगवां में संचालित है। इसके बावजूद पन्ना के हीरों को अभी तक वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में जगह नहीं मिली है। आखिर क्यों ? सहायक जिला उद्योग अधिकारी कुलदीप चौरहा दिलासा देकर कहते हैं- डायमंड को ओडीओपी में लाने का प्रस्ताव जल्द ही राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी एमएसएमई को भेजा जाएगा।