Blogमध्य प्रदेश
5 गुना रुपया देने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला, जिसने अपना नाम स्यादा खातून बताया उसने ग्राम चिनगीटोला के निवासी छोटे मोहम्मद सहित कई लोगों से ₹1,00,000 की ठगी की। महिला ने खुद को मुस्लिम समाज की बताकर गरीबों की आर्थिक मदद करने का दावा किया और लोगों को ₹20,000 जमा करने पर सप्ताहभर में ₹1,00,000 वापस मिलने का झांसा दिया।
जब लोगों ने समय सीमा बीतने के बाद पैसे वापस मांगे, तो महिला ने बहाने बनाकर टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपिया स्यादा खातून को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से नगद रुपए बरामद किए गए। पुलिस अब अन्य खातों की जांच कर रही है और जल्द ही ठगी गई राशि की पूर्ण बरामदगी के लिए दावा कर रही है।