दादी नानी के जमाने वाली कढ़ा पायल का ट्रेंड फिर छाया, देखें लेटेस्ट डिजाइन

दादी के पैरों में नजर आने वाली मोटी चांदी की पायल इन समय मार्डन जमाने में ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि इसमें ट्रेडिशनल लुक भी बरकरार है और आज के फैशन के हिसाब से इसमें कई नए टच भी जोड़े गए हैं। अगर आप भी नई पायल खरीदने जा रही हैं तो रुक जाइए, एक बार इस डिजाइन को जरूर देख लें।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Nov 2026, 04:52 PM IST | 1 min read
दादी नानी के जमाने वाली कढ़ा पायल का ट्रेंड फिर छाया, देखें लेटेस्ट डिजाइन
Share:

पायल पहनना किसी महिला को पसंद न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। खासकर तीज त्योहार या किसी खास मौके पर महिलाएं पायल को बेखूबी स्टाइलिश बनाकर पहनती हैं और खूबसूरत लगने का प्रयास करती हैं। वैसे तो बाजार में पायल के कई तरह के डिजाइन्स देखने को मिल जाएंगे लेकिन इन दिनों पुराने जमाने के कड़ा पायल एक बार फिर मार्केट में धूम मचा रहे हैं। दादी के पैरों में नजर आने वाली मोटी चांदी की पायल इन समय मार्डन जमाने में ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि इसमें ट्रेडिशनल लुक भी बरकरार है और आज के फैशन के हिसाब से इसमें कई नए टच भी जोड़े गए हैं। अगर आप भी नई पायल खरीदने जा रही हैं तो रुक जाइए, एक बार इस डिजाइन को जरूर देख लें। 

त्योहार से लेकर शादी तक पहन सकती हैं यह पायल : 

कड़ा पायल को सिर्फ रोजाना ही नहीं बल्कि तीज त्योहार करवा चौथ और दूसरे अन्य खास मौकों पर भी इसे आप आसानी से पहन सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी शादी होने वाली हो और आप कुछ अलग और खास की तलाश में हैं तो आपके लिए यह पायल बहुत अच्छा हो सकता है। चांदी की कड़ा पायल आम चेन वाली पायल के मुकाबले बिल्कुल मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि पुराने जमाने में महिलाएं ऐसे पायल को खासकर पहनना पसंद करती थीं। अब इनके डिजाइन में थोड़ा बदलाव करके इन्हें ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंड के हिसाब से मार्केट में उतारा गया है। दूसरा, सिंपल एंड एलिगेंट कड़ा पायल डिजाइन। अगर आपको पायल में घुंघरू पहनना पसंद है लेकिन ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं चाहिए तो यह स्टाइल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें पहले कड़े पर लाइन के जरिए खूबसूरत सी डिटेलिंग के डिजाइन की कारीगरी की गई है वहीं थोड़ी दूर पर छोटे घुंघरू भी लगाकर इसे हल्का सुंदर लुक देने का प्रयास किया गया है। इससे पायल न तो बहुत भारी लगता है, ना ही बहुत एक्स्ट्रा ओवर वेटेड लगता है। सिंपल लुक पसंद करने वाली महिलाएं इसे काफी पसंद करेंगी क्योंकि यह सिंपल के साथ बेहद खूबसूरत लुक देता है।

ऑक्सीडाइज घुंघरू पायल : 

अगर आपको ऑक्सीडाइज वाले घुंघरू पायल पसंद हैं तो इस तरह की कड़ा पायल आपके कलेक्शन में बिल्कुल परफेक्ट लगेंगी। इसमें कड़े को ब्रेसलेट स्टाइल में डिजाइन लुक दिया गया है और नीचे की तरफ कई छोटे घुंघरू भी लगाए गए हैं। इसकी वजह से पायल थोड़ी हैवी और आकर्षक लगती है। इसे आप किसी फेस्टिवल, फैमिली फंक्शन या एथनिक आउटफिट के साथ पहन के अपने आपको अलग दिखा सकती हैं।

सिल्वर गोल्ड प्लेटेड कड़ा पायल :

 कुछ अलग और थोड़ा मॉडर्न टच का अगर आप तलाश कर रही हैं तो सिल्वर और गोल्ड का कॉम्बिनेशन भी आप एक बार जरूर ट्राई करें। इस डिजाइन में सिल्वर कड़े को गोल्ड कड़े टच दिया गया है। इसके साथ लटकते हुए घुंघरू और मरून रंग के मोती इसे बहुत ट्रेडिशनल और बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह डिजाइन बाकी पारंपरिक पायलों से थोड़ा अलग होता है लेकिन फेस्टिव लुक के साथ यह अच्छी तरह मैच खा जाता है। 

दो कड़ों को ऐसे करें स्टैक : 

अगर आप पायल को थोड़ा अलग अंदाज में पहन के अपने आपको खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो एक ही जगह दो कड़े स्टैक करके भी आप इसे पहन सकती हैं। इसमें एक ऑक्सीडाइज डिजाइन वाला कड़ा और दूसरा घुंघरू वाला कड़ा साथ में मिलाकर अगर आप पहनें तो बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन पैरों को काफी स्टाइलिश और मॉडर्न बना देता है। एथनिक ड्रेस के साथ यह स्टाइल खास तौर पर काफी खूबसूरत लगता है।

चौड़े कड़े वाली पायल :

चौड़े कड़े वाली पायल भी इन दिनों मार्केट में धूम मचा रही है। महिलाओं की इन दिनों खास पसंद में से एक यह चौड़े कड़े वाली पायल हो गई है। इसमें कड़े को थोड़ा चौड़ा रखा जाता है और बीच-बीच में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं जिससे यह पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगता है। इसकी एक और खास बात इसका पेंच वाला डिजाइन है जो कि इसकी मदद पायल को जरूरत के हिसाब से थोड़ा ढीला और टाइट भी किया जा सकता है। जिससे यही वजह है कि महिलाएं इस पायल को ज्यादातर पसंद कर रही हैं। इससे पायल के पैर से निकलने का या ज्यादा ढीला होकर गिरने की संभावना बहुत कम होती है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)