सिंगरौली जिले में डकैती का खुलासा, कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी का हुआ शॉर्ट एंकाउंटर, देखे वीडियो

शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि शाम करीब छह बजकर पैंतालीस मिनट पर वह अपनी दुकान कंचन ज्वेलर्स में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान देखा कि छह अज्ञात नवाब पोश बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए दुकान के अंदर घुसे। बदमाशों ने अखिलेश और उनके कर्मचारियों को डराते-धमकाते हुए पहले सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। बाद में जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो पिस्टल की बट से अखिलेश कुमार के सिर पर हमला कर दिया, जिसके कारण वे घायल हो गए।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 18 Sep 2026, 02:51 PM IST | 1 min read
सिंगरौली जिले में डकैती का खुलासा, कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी का हुआ शॉर्ट एंकाउंटर, देखे वीडियो
Share:

सिंगरौली जिले के जयंत स्थित शंकर मार्केट में गुरुवार शाम को डकैती हुई थी, जहाँ पर 6 डकैत आते हैं और पिस्टल के दम पर मारपीट करते हैं और कैश और सोना-चांदी के जेवरात लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। 

शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि शाम करीब छह बजकर पैंतालीस मिनट पर वह अपनी दुकान कंचन ज्वेलर्स में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान देखा कि छह अज्ञात नवाब पोश बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए दुकान के अंदर घुसे। बदमाशों ने अखिलेश और उनके कर्मचारियों को डराते-धमकाते हुए पहले सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। बाद में जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो पिस्टल की बट से अखिलेश कुमार के सिर पर हमला कर दिया, जिसके कारण वे घायल हो गए।

 इसी बीच स्टाफ राहुल कुमार विश्वकर्मा ने जब एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी हाथ में गोली मार दी और आरोपी सोना-चांदी, कैश लेकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कई हवाई फायरिंग भी की है। 

काउंटर में रखे हुए सोना और चांदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद तुरंत सिंगरौली पुलिस एक्शन में आई और इसकी जानकारी  पुलिस अधीक्षक  को दी। घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस सतर्क हुई और उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया। इसके साथ ही आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

 मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल पर छह बदमाश भागने की फिराक में थे और पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और अनपरा-अंबारा रोड के पास घेराबंदी की। हड़बड़ाहट में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, उसमें दो बदमाश घायल हो गए, वहीं एक अन्य आरोपी का शॉर्ट एंकाउंटर भी हुआ है। 

पकड़े गए आरोपियों का नाम लक्की कुमार पासवान, अनुरंजन कुमार, चंद्रवंशी, रोशन कुमार हैं। उनके पास से पुलिस ने 230 ग्राम सोना, 235 ग्राम चांदी और एक लाख चार हजार रुपए नगद, पुलिस ने बरामद किया। डकैती में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो देशी कट्टा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)