फॉर्मल आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल कपड़े, हर कपड़े में महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े पहनती हैं। लेकिन कई बार कपड़ों से बाहर आने वाली ब्रा की स्ट्रैप आपके पूरे लुक को खराब देती है, यही नहीं, इससे दिनभर असहज भी लगता है। कंधे से नीचे खिसकती हुई ब्रा की पट्टियां जब सामने आती है तो बेहद अजीब लगता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रही हैं तो आपको परेशान होने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको इस पोस्ट पर कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
एक नंबर, ब्रा की स्ट्रैप छुपाने के स्मार्ट तरीके
अगर आप किसी खास मौके पर स्लीवलेस या ब्राड नेक वाली ड्रेस पहन रही हैं और उस समय ब्रा की स्ट्रैप बार-बार बाहर दिख रही हैं तो इस समस्या से बचने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को आजमा सकती हैं।
नंबर, पेपर क्लिप या ब्रा क्लिप
अगर आप स्लीवलेस या कट स्लीव वाले आउटफिट पहन रही हैं और अक्सर ब्रा की पट्टियां आपके कपड़े के बाहर दिखने लगती हैं तो इससे बचने के लिए आप पीठ की तरफ एक साधारण पेपर क्लिप या ब्रा क्लिप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों स्ट्रैप को पीछे से एक साथ क्लिप करने से आपकी नॉर्मल ब्रा रेसर बैक स्टाइल में नजर आएगी। इससे स्ट्रैप कपड़ों के अंदर छिपी रह जाएगी और बार-बार कंधों से नीचे उतरने वाली समस्या भी खत्म हो जाएगी।
दो नंबर, डबल साइडेड फैब्रिक टेप
आप चाहें तो डबल साइडेड फैब्रिक टेप भी लगा सकती हैं। यह खास तौर पर चौड़े गले या बोट नेक वाले कपड़े के साथ इस्तेमाल करने का एक बेस्ट ऑप्शन है। जब भी आप कोई ऐसी कुर्ती या टॉप पहन रही हैं जिसमें स्ट्रैप दिखने का डर हो तो फैब्रिक टेप का एक हिस्सा ब्रा की स्ट्रैप पर लगाएं और दूसरा हिस्सा कपड़े की अंदरूनी सिलाई पर चिपका दें जिससे पट्टियां अपनी जगह टिकी रहेंगी और दिनभर आप असहज भी महसूस नहीं करेंगी।
तीन नंबर, कपड़ों में लगवाएं स्ट्रैप होल्डर या टिक-टैक बटन
अगर आप कोई ऐसा आउटफिट पहनने वाली हैं जिसे आप टेलर से सिलवा रही हैं तो सिलाई करवाते समय कंधे की अंदरूनी सिलाई पर एक छोटी सी कपड़े की पट्टी या टिक-टैक बटन जरूर लगवाएं। ऐसा करने से जब भी आप उस कपड़े को पहनेंगी तो ब्रा की स्ट्रैप उस पट्टी के अंदर दब जाएगी और बटन बंद करने से पूरी तरह से लॉक हो जाएगी।

Comments (0)