सिंगरौली जिले में आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गई। यहां पार्टी के शहर अध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा और ग्रामीण अध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने प्राथमिक की सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। दोनों के अलावा दर्जनों पदाधिकारियों ने भी एक साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है। इसे पार्टी संगठन के लिए एक बड़े झटके के रूप में भी देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व संगठन की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया। इस्तीफा देने वाले दोनों अध्यक्ष का मानना है कि पार्टी उनका साथ नहीं दे रही। संगठन में समन्वय की कमी और वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों की बात न सुनना इस्तीफे की मुख्य वजह है। अब तक लालबाबू कुशवाहा और रतिभान प्रसाद वर्तमान समय में पार्टी की कमान संभाल रहे थे। हालांकि आने वाले चुनावों में इन इस्तीफा का असर भी देखने को मिल जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि सिंगरौली जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहले से ही नाराजगी का माहौल था जो अब खुलकर सामने आ गया है। सूत्रों की मानें तो अभी भी कई लोग इस्तीफा दे सकते हैं।

Comments (0)