Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म

Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Nov 2026, 02:13 AM IST | 1 min read
Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
Share:

Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अब देश में चीतों की संख्या बढ़कर कुल 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं। चीता प्रोजेक्ट की यह एक बड़ी उपलब्धि भी मानी जा रही है।

 Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : बोत्सवाना की मादा चीता बनी मां

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि करीब ढाई साल की मादा चीता ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। सबसे खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता का भारत में यह पहला सफल व स्वस्थ प्रसव है। मंत्री ने बताया कि पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जंगल में मादा चीता रह रही थी। इसके बाद उसने प्राकृतिक परिस्थितियों में अपने शावकों को जन्म दिया है।

सितंबर 2022 में भारत में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू होने के बाद जंगल में दर्ज किया गया यह दूसरा प्रसव है। यह संकेत है कि चीते भारतीय पर्यावरण और प्राकृतिक परिस्थितियों में ढल रहे हैं। अगर अब तक भारत में जन्मे चीतों की बात करें तो कुल 43 हो गई है। इसके अलावा देश में कुल 62 चीते हो चुके हैं।

मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारी, प्रबंधक और पशु चिकित्सकों व मैदानी वनकर्मियों को दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी की मदद से ही हमारे देश में चीतों की लगातार संख्या बढ़ रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कूनो में कई सफल प्रसव भी हो चुके हैं।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)