सिंगरौली जिले के जयंत चौकी अंतर्गत दुद्धीचुआ परियोजना के कर्मचारी भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस आरोपियों को विन्ध्यनगर रोड स्थित यातायात तिराहे पर ले गए और यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर तक उन्हें पैदल चलाया गया।
इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। आपको हम बता दें कि मंगलवार रात नेहरू तिराहे पर सीएमपीडीआई कार्यालय के पास कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान भूपेंद्र सिंह की गोविंद वर्मा, समीर वर्मा, सागर वर्मा, प्रदीप और अजय समेत कई अन्य लोगों ने भूपेंद्र सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद तत्काल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं आज पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जिस दौरान वे स्टेडियम चौक से कोर्ट तक सभी आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला है।

Comments (0)