देर रात मोबाइल चला रही पत्नी,पति का नींद हुआ खराब करदी हत्या।

देर रात मोबाइल चला रही पत्नी,पति का नींद हुआ खराब करदी हत्या।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 20 Nov 2026, 10:17 PM IST | 1 min read
देर रात मोबाइल चला रही पत्नी,पति का नींद हुआ खराब करदी हत्या।
Share:

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट के तिरोड़ी में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर पति बहुत नाराज हुआ। जिसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सीवनघाट की है मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल किया। 

पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान सुषमा राउत के रूप में हुई है। उसकी शादी तीन साल पहले आरोपी पति दिनेश राउत से हुई थी देर रात तक सुषमा मोबाइल चला रही थी जिससे दिनेश की नींद खराब हो गई। इसी बात से नाराज होकर दिनेश ने सुषमा को जोरदार थप्पड़ लगा दिया फिर क्या, सुषमा ने भी पलटकर थप्पड़ के बदले अपने पति दिनेश राउत को भी थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद विवाद और बढ़ गया जिसके बाद दिनेश और सुषमा के साथ मारपीट इतनी बढ़ी कि उसके पति ने सुषमा का गला दबा दिया गला दबाने के लगभग दस से पंद्रह मिनट तक सुषमा के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो दिनेश घबरा गया। उसने मामले को छिपाने के लिए परिजन को फोन किया और सुषमा की तबीयत खराब होने की बात कही। जिसके बाद वह सुषमा को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुषमा को मृत घोषित कर दिया है।

सुषमा के अचानक मौत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और पति दिनेश से सख्ती से पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान दिनेश टूट गया और उसने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि दिनेश रोजाना शराब पीने का आदी था और दोनों के बीच अक्सर ऐसे ही विवाद होता रहता था। एसडीओपी विकास सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और शुरुआती जांच में गले की हड्डी टूटने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति दिनेश राउत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)