महाराष्ट्र के मालेगांव से खबर है जहां एक बैल ने सोने का मंगलसूत्र खा लिया। दरअसल बैल ने प्रसाद खाते समय थाली में रखा मंगलसूत्र भी खा गया। वहीं पशु चिकित्सकों ने छोटी सी सर्जरी कर बैल के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया।
दरअसल 40 गांव में तालुका के वेटनरी डॉक्टर ने उस किसान को बड़ी राहत दी जो, इस बात को लेकर कंफ्यूज था कि दोनों बैल में से किसने मंगल सूत्र खा लिया है। डॉक्टर ने मॉडर्न एक्सरे के जरिया डाइजेस्टिव सिस्टम में सही जगह ढूंढकर सफलतापूर्वक सर्जरी की और तीन तोले का मंगलसूत्र सुरक्षित निकाल लिया।
त्योहार के दिन मालेगांव के एक किसान शिवाजी बोरसे ने बैलों की पूजा की और उन्हें प्रसाद खिला रहे थे। एक बैल ने थाली में रखे प्रसाद के साथ करीब तीन तोले का मंगलसूत्र खा लिया। बोरसे के पास दो बैल थे इसलिए जल्दी में यह कीमती चीज किस बैल ने निकली है, यह बड़ी दुविधा थी।
किसान शिवाजी बोरसे दोनों बैलों को 40 गांव के वेटनरी जनरल हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद डॉक्टर ने बैल की सर्जरी की और मंगलसूत्र को सुरक्षित निकाल लिया है।

Comments (0)