पत्नी-बच्चों से विवाद पर, आग का शोला बना युवक, मौत

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, September 22, 2024 10:48 PM

पत्नी-बच्चों से विवाद पर, आग का शोला बना युवक, मौत
Google News
Follow Us

पत्नी-बच्चों से विवाद के बाद आहत युवक शनिवार रात आग शोला बन गया। घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बांसी गांव में मुख्य सड़क के किनारे हुई। मृतक का यही पर घर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी गांव स्थित मुख्य मार्ग पर शनिवार रात हुई घटना से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच शुरू कर दिया। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि बांसी निवासी अशोक गुप्ता उम्र 50 डेकोरेशन का कार्य करता था। आरोप है कि वह नशे के गिरफ्त में था। शराब के नशे में शनिवार की सुबह से ही घर में विवाद कर रहा था।

हरकत देख पत्नी व बच्चों ने समझाने की कोशिश किया। जहां उनसे भी उलझ गया। रात करीब 8 बजे उसने अचानक अपने शरीर पर पुराना कपड़ा लपेट कर कोई ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने जैसे तैसे आग बुझाया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर रूप से जल चुके अशोक गुप्ता को अनपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रिफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि वाराणसी ले जाते समय राबर्ट्सगंज के पास रात में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। घटना के पीछे की वजह जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगी।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment