मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से खबर है जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई है, हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया है । वहीं आकाशी बिजली गिरने की खबर से आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोग काफी भयभीत है।
पूरा मामला शाजापुर जिले के सुनेरा थाना इलाके का है जहां खेत में काम कर रहे हैं एक किसान दंपति के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, इस घटना के बाद दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि 40 वर्षी युवक मांगीलाल और उसकी पत्नी सोरम बाई अपने खेत में काम कर रहे थे अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके कारण वह दोनों चपेट में आ गए। दोनों की ही घटना स्थल पर मौत हो गई घटना के बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ।
हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानि पुलिस भी मौके पर पहुंची है पुलिस ने पंचनामा करने के उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं पूरे मामले को लेकर ग्रामीण इलाके में मातम पसर गया है परिवार जनों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि राहत राशि दी जाए जिससे उनके परिवार जनों का पालन पोषण हो सके हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब आकाशीय बिजली की चपेट में लोग आ रहे हैं इससे पहले भी कई दफा इलाके में आकाशी बिजली गिर चुकी है।








