मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने जहर खाया है, आपको बता दे की जीत निशोदे का युवती के साथ वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जिसके ग्लानि वस उन्होंने जहर खाकर मौत को गले लगाने की कोशिश की, फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है । हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया की जीत ने आखिर जहर क्यों खाया? लिहाजा पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।
जीत निशोदे का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला मित्र साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है । वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।
जिसके कारण वह ग्लानिवस जहर खा लिया, अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने आदेश में लिखा की हाल ही मुझे जीत निशोदे के आपत्तिजनक कार्यों के संबंध में पता चला जिसके बाद पार्टी की छवि धूमिल हुई है अतः पार्टी जीत निशोदे को भारतीय जनता पार्टी से प्राथमिक सदस्यता से मुक्त किया जाता है।








