IPS Transfer in MP : राज्य सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) के 20 अधिकारियों को इधर से उधर किया। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को हटा कर इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।









