JABALPUR – शादीशुदा महिला प्रेमी संग जयपुर गई घूमने, लौटी तो स्टेशन पर पति और भाई ने कर दिया कांड

By: शुलेखा साहू

On: Friday, April 4, 2025 10:11 AM

JABALPUR - शादीशुदा महिला प्रेमी संग जयपुर गई घूमने, लौटी तो स्टेशन पर पति और भाई ने कर दिया कांड
Google News
Follow Us

JABALPUR जबलपुर। कथित प्रेमिका के साथ जयपुर से घूमकर लौटा युवक जैसे ही रेलवे स्टेशन से बाहर निकला उस पर दो युवकों ने हमला कर दिया।

वारदात सिहोरा रेलवे स्टेशन ( JABALPUR  ) के बाहर की है। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपित उसकी कथित प्रेमिका के पति और भाई है। दोनों के विरुद्ध खितौला थाना में हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपित फरार हैं।

घटना में घायल युवक का नाम रंजीत कुशवाहा है।  वह पनागर ( JABALPUR  )  का निवासी है। एक निजी कंपनी में कार्य करता है। महिला बेलबाग थाना क्षेत्र की निवासी है। दोनों विवाहित हैं। रंजीत का कुछ समय पूर्व पत्नी से तलाक हुआ है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

इसी बीच उसकी पहचान बेलबाग में रहने वाली 28 वर्षीय महिला से सोशल मीडिया पर हुई। दोनों फोन पर बाचतीत करने लगे। रंजीत ने पत्नी से विवाद होने के कारण उसे छोड़ना बताया। वहीं उसकी कथित प्रेमिका ने बताया कि वह भी अपने पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान है।

जयपुर पहुंचने के बाद महिला ने अपनी मां को फोन किया। उसने बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ जयपुर में है। उसके साथ विवाह करना चाहती है। उसके बाद स्वजन ने महिला की बेलबाग थाना में गुमशुदगी दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को ढूंढना प्रारंभ किया तो रंजीत के स्वजन से संपर्क किया। वह भी घर से गायब मिला।

JABALPUR - शादीशुदा महिला प्रेमी संग जयपुर गई घूमने, लौटी तो स्टेशन पर पति और भाई ने कर दिया कांड
JABALPUR – शादीशुदा महिला प्रेमी संग जयपुर गई घूमने, लौटी तो स्टेशन पर पति और भाई ने कर दिया कांड

 

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment