MP NEWS – सिंधिया चढ़ गए, साथी लटक गए

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, June 19, 2024 9:26 AM

MP NEWS - सिंधिया चढ़ गए, साथी लटक गए
Google News
Follow Us

MP NEWS  भोपाल। कमलनाथ सरकार को गिरा कर भगवा गमछा पहनने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की तो चांदी हो गई, लेकिन कुछ साथी ऐसे हैं, जो अब ‘कहीं के नहीं’ रहे। इनमें इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, ओपीएस भदौरिया और रघुराज कंसाना का नाम है बेशक, ये सब चुनाव हार गए, लेकिन कुछ न कुछ तो दिया ही जा सकता था।

भाजपा को जब अपने लोगों को सेट करना होता है, तो किसी भी विभाग का मुखिया बना देते हैं इन चारों के मामले में कन्नी काट ली गई है। हैरानी ये है कि सिंधिया भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में उनके कुछ करीबियों ने तो विरोध भी किया था। मुन्नालाल गोयल, सिंधिया के घर पहुंच गए थे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की थी। सिंधिया ने समझाया और कुछ अच्छा करने का कहा था। अब तक इंतजार ही चल रहा है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव और महेंद्र सिंह सिसौदिया भी फुर्सत में हैं।

MP NEWS  – सुरेश धाकड़ और हरदीप सिंह डंग भी मन मार कर बैठे हैं। जो चार करीबी मजे में हैं, उनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर और एदल सिंह कंसाना शामिल हैं। भाजपा की सत्ता में इन चारों को हमेशा कुछ न कुछ मिला है। सिंधिया के करीबियों के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस बार के मंत्रिमंडल में महाराज का भी डिमोशन हो गया है। उड्डयन मंत्री से दूरसंचार मंत्री पर आ गए हैं।

अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस के नवीन मरकाम
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की तरफ से नवीन मरकाम का नाम तय हो गया है। महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे को इंकार कर दिया गया है। 20 जून को नवीन पर्चा भरेंगे। हरई के छिंदी इलाके के रहने वाले हैं। भाजपा से राजा कमलेश शाह खड़े हो रहे हैं। गोंडवाना पार्टी से देव राविन भलावी खड़े हो रहे हैं।

MP NEWS - सिंधिया चढ़ गए, साथी लटक गए
MP NEWS – सिंधिया चढ़ गए, साथी लटक गए

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment