SINGRAULI – स्ट्रीट डॉग को कॉलेज मोड़ का युवक डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, July 10, 2025 9:21 AM

SINGRAULI - स्ट्रीट डॉग को कॉलेज मोड़ का युवक डंडे से पीट-पीटकर मार डाला,
Google News
Follow Us

SINGRAULI  सिंगरौली (वैढ़न) शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र कॉलेज तिराहे में एक युवक द्वारा डंडे से पीट-पीटकर एक बेजुबान श्वान की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कॉलेज तिराहे के पास मंगलवार की रात को श्वान युवक की दुकान में घुसा था, जिससे युवक इतना नाराज हुआ कि वह श्वान पर लाठियां बरसाने लगा।

जिससे थोड़ी देर में श्वान ने दम तोड़ दिया। इस तरह की क्रूरता करने से पुश प्रेमियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। गौसेवा संस्थान के नितिन पांडेय व उनके संस्थान के अन्य सदस्यों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर श्वान की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सार्वजनिक स्थान पर श्वान को जिस समय युवक लाठियों से पीट रहा था, उस समय बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी, लेकिन किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया।

कुछ लोगों द्वारा मोबाइल पर फोटो और वीडियो जरुर बनाया है। श्वान के साथ बेरहमी से मारपीट करने की सूचना मिलने के बाद पशु प्रेमी जब उसे बचाने के लिए पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी और श्वान की मौत हो चुकी थी।

गौसेवा संस्थान के सदस्यों का कहना है कि बेजुबान श्वान की हत्या करने वाले के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा।

SINGRAULI - स्ट्रीट डॉग को कॉलेज मोड़ का युवक डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही
SINGRAULI – स्ट्रीट डॉग को कॉलेज मोड़ का युवक डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, प

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment