बेटा बन गया अपने ही पीता का कातिल, जानिए वजह

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, March 13, 2025 9:45 PM

बेटा बन गया अपने ही पीता का कातिल, जानिए वजह
Google News
Follow Us

कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या करने के बाद अपने आप को बचने के लिए थाने में पिता के गुमने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिससे बचा ज सके पर पुलिस की निगाहें तो मुजरिम से ज्यादा तेज होती है,

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड मे सुखनारा पुल के बगल मे स्थित झाड़ियों के बीच लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ,लाश मिलने की जानकारी के बाद नौरोजाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव शिनाख्त मे जुट गई, शव की हालात कंकाल मे परिवर्तित होने के कारण कड़ी मसक्कत के बाद शव शिनाख्त हुई ,

जिसमें मृतक की पहचान रायसेन सिंह गोड़ उम्र 44 वर्ष निवासी बुढ़ान के रूप रूप मे हुई, शव की हालात देख कर नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा था की मृतक की हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेक दिया गया है शक के आधार पर पुलिस के द्वारा मृतक के बड़े पुत्र मुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष से गहन पूछताछ की गई,बाद मृतक के पुत्र स्वीकार किया की मेरे द्वारा ही अपने पिता की हत्या की गई है

आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 1/3/2025 को रात मे मेरे पिता शराब के नशे में धुत घर आकर मेरी माँ, मेरी पत्नी से मारपीट करने लगा मारपीट के दौरान ज़ब मैं बीच बचाव करने गया तो मेरे साथ मृतक पिता मारपीठ करने लगे, और मेरे एक वर्ष के बच्चे को उन्होंने उठा कर फेंक दिया जिस कारण मैंने अपने मृतक पिता के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किया , जिस कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, बाद मैं और मेरे छोटे भाई के द्वारा सच छुपाने के नियत से मोटर मे लादकर मृतक पिता के शव को सुखनारा पुल के पास झाड़ियों में फेक दिया गया था,

घटना के बाद मेरे द्वारा ही दिनांक 6/3/2025 को अपने मृतक पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नौरोजाबाद थाने जाकर लिखवाई गई थी, आरोपी कथन के अनुसार नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा क्षेत्र में खोज बीन आरंभ की लेकिन मृतक का पता लगते ही आरोपी मृतक के घर मे ही मिल गया ,जो कि पुलिस के द्वारा मुनेश्वर सिंह गोंड पिता स्व रायसेन उम्र 21 वर्ष एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 103(1),238(क )3, 5 बीएनएस की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

बेटा बन गया अपने ही पीता का कातिल, जानिए वजह

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment