सिंगरौली जिले में फिर हुआ सड़क हादसा, हादसे के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा, देखे वीडियो
मध्य प्रदेश के सिंगरौली से खबर है जहां लगातार सड़क हादसे की घटना दिन प्रतिदिन सामने आती है, बताया जा रहा है कि रविवार को भी माडा थाना क्षेत्र के कुड़िया नदी के पास जो की रैला गांव के पास आता है वहां पर एक कोयला परिवहन वाहन ने नेत लाल शाह जो की बाइक सवार थे उनको जोरदार ठोकर मार दी । इस ठोकर में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायल को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई । वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है ।
Vijay
06 Jul 2026
•
1 min read
Text Size:
सिंगरौली जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, कोयला परिवहन ट्रेलर वाहनों से घरों के चिराग बुझ रहे हैं। बावजूद जिला प्रशासन कोई भी पहल नहीं कर रहा है जिसके कारण लोगों की जान बचाई जा सके। कल एक सड़क हादसा माडा थाना क्षेत्र के रैला गांव के पास हुआ था। जहां इलाज के दौरान महिला की आज मौत हो गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। उनकी मांग है कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जप्त किया जाए एवं आर्थिक मुआवजा राशि भी प्रशासन की ओर से दी जाए।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली से खबर है जहां लगातार सड़क हादसे की घटना दिन प्रतिदिन सामने आती है, बताया जा रहा है कि रविवार को भी माडा थाना क्षेत्र के कुड़िया नदी के पास जो की रैला गांव के पास आता है वहां पर एक कोयला परिवहन वाहन ने नेत लाल शाह जो की बाइक सवार थे उनको जोरदार ठोकर मार दी । इस ठोकर में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायल को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई । वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है ।
घटना के बाद तत्काल मृतक के परिजनों ने रैला के पास शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देखते ही देखते सैकड़ो वाहन जाम में फस गए ।
घटना की जानकारी मिलते ही माडा थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, तब तक सड़क के दोनों ओर लंबी कतार वाहनों की लग गई थी, हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
आक्रोशित लोगों कहना है कि लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जिला प्रशासन कोयला परिवहन के लिए अलग से रोड का निर्धारण करें, ताकि जो लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं उसमें कमी लाई जा सके । लिहाजा चार घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है बावजूद परिजन नहीं मान रहे हैं।