गर्लफ्रेंड से शादी से पहले बॉयफ्रेंड, मां-मामा की मौत:युवती को भगाकर ले जा रहे थे, बस से भिड़ी कार; तड़प-तड़पकर गई तीनों की जान

Vijay

Vijay

21 Jun 2026 1 min read
Text Size:
गर्लफ्रेंड से शादी से पहले बॉयफ्रेंड, मां-मामा की मौत:युवती को भगाकर ले जा रहे थे, बस से भिड़ी कार; तड़प-तड़पकर गई तीनों की जान
Share:
मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर है जहां दमोह जबलपुर हाईवे पर एक बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई।  इस हादसे में बॉयफ्रेंड, उसकी मां और मामा की मौत हो गई जबकि ड्राइवर और गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जारी हैं ।
 
युवक का परिवार युवती को भागकर सागर ले जा रहा था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।  यह पूरा हादसा जबेरा के पुरेनहाऊ गांव के पास हुआ है, पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अखिलेश प्रजापति, उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के रूप में हुई। जबकि रीना साहू और कार ड्राइवर राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए,
 
युवक का परिवार सागर जिले के शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस के जांच में सामने आया कि कटनी निवासी 20 वर्ष की रीना साहू और सागर जिले का अखिलेश प्रजापति के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहले जान पहचान हो गई और फिर यही जान पहचान दोनों के बीच में प्यार मोहब्बत में बदल गई ।
 
दोनों ने साथ जीवन जीने का भी फैसला किया था लेकिन जब अखिलेश प्रजापति अपनी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के साथ किराए की कार से कटनी पहुंचे, योजना थी कि रीना को साथ लेकर वापस लौटेंगे और फिर शादी करेंगे।
 
 रीना उनके साथ कार में बैठ गई कार में शादी की एक चुनरी भी रखी हुई थी, दोनों घर से शादी के ही इरादे से निकले थे लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।
 
लड़की को साथ लेकर लौटते समय कार काफी तेज रफ्तार में चल रही थी, पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने का डर या जल्दी बाजी पहुंचने के कारण ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और दमोह जबलपुर हाईवे पर पुरेनहाऊ गांव के पास सामने से आ रही है बस से सीधी भिड़ंत हो गई ।
 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,  कार में बैठे अखिलेश प्रजापति उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति की मौके स्थल पर मौत हो गई।
 
हादसे में रीना साहू और कार चालक राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को जबलपुर रेफर भी कर दिया गया । हादसे के बाद पुलिस ने घायल रीना साहू से मृतकों की पहचान और उनके बारे में जानकारी लेने कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण रीना साहू कुछ भी बताने में असमर्थ रही ।
 
लेकिन जब मृतको की पहचान की तो पता चला कि वह प्रजापति समाज से है जबकी युवती साहू समाज से है। यही से पुलिस को लगा कि मामला कुछ गड़बड़ है पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो लड़की के परिजनों से संपर्क किया, देर रात जब रीना के परिजन जबेरा पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
 
 जांच में पता चला कि रीना अपनी मर्जी से घर से निकली थी और अखिलेश के साथ शादी करने जा रही थी हादसे के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछा कि क्या वह किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। परिजन का कहना था कि जिससे शिकायत करनी थी उसकी तो हादसे में मौत हो चुकी है । ऐसे में वह कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते ।
 
दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि जांच में पता चला की लड़की के लापता होने या अपहरण की कोई भी शिकायत नहीं है रीना साहू बालिग है और अपने इच्छा से अखिलेश प्रजापति के साथ शादी करने के इरादे से जा रही थी, वही रीना का इलाज भी जारी है।

Comments (0)